बिलासपुर

कांग्रेस को वोट देकर खुद को ठगा महसूस कर रहा है प्रदेश का किसान : अमर अग्रवाल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसान आज प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी एवं गलत नीतियों के कारण परेशान है। उक्त बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर नेहरू चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। श्री अग्रवाल ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनके वोट तो हासिल कर लिए लेकिन आज किसान अपने आज को ठगा महसूस कर रहा है। प्रदेश में कोचिया सक्रीय होकर खाद की कालाबाजारी कर रहे है। सोसायटियों में खाद उपलब्ध नही है खुले मार्केट में अनाप शनाब रेट पर सरकार की सह पर कोचिया बेच रहे है। मनमाने दाम वसुले जा रहे है, वहीं, प्रदेश भर में सरकार ने अघोषित बिजली कटौती कर रही है जिसके कारण किसान परेशान है, वहीं अवर्षा तथा खण्ड वर्षा के कारण अकाल की संभावना बन गई है इसलिए प्रदेश में सुखाग्रस्त घोषित किया जाना आवश्यक है। दो साल का बोनस किसानों को नही दिया गया है। किसानों का भुगतान तत्काल किया जाना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरकार द्वारा बड़ा धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement


बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि विधानसभा के अंदर हम लोगो ने किसानों की समस्याओं को लेकर बार-बार सरकार को अगवत कराते आ रहे है, लेकिन दुर्भाग्य है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसी भी प्रकार की कोई चिंता नही है। श्री रजनीश सिंह ने प्रदेश सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि किसानों को आज अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसका मूल कारण है, प्रदेश सरकार की गलत नीतियां किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सोसाएटियों में ताला गया है। खूले बाजार में खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है, अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती किसान चिंतित है। इसलिए तहसीलों को सरकार तत्काल सुखाग्रस्त घोषित करें तथा किसानों को 15-15 हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जो अपने चुनावी वायदे में किसानों के हित में बड़े-बड़े सपने एवं सब्जबाग दिखाए थे किसानों को बर्गलाकर उनके वोंट हासिल कर सरकार बना ली। सरकार किसानों को ठेंगा दिखा रही है। अगर सरकार किसानों की मांगो को पूरा नही करती तो भाजपा किसानों के वाजिब हक दिखाने उग्र आंदोलन करेगी।

Advertisement

धरना को भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी, दाउ शुक्ला, प्रफुल्ल मिश्रा, मनीष गुप्ता, विकास सलूजा ने भी संबोधित किया। धरने के पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम किसानों की समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया।

Advertisement


धरने का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष कौशिक व आभार प्रदीप शुक्ला ने किया। धरने में निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, राकेश मिश्रा, सीमा पाण्डेय, प्रदीप शुक्ला, मनीष कौशिक, जुगल अग्रवाल, धनंजय त्रिपाठी, डीके साहू, रिंकू मित्रा, लोकेशधर दीवान, धनंजय त्रिपाठी, प्रशांत कश्यप, कैलाश गुप्ता, सपन बिरले, आशीष पटेल, अंकित गुप्ता, राकेश चन्द्राकर, राजेन्द्र अग्रहरि, मनीराम ध्रुव, महर्षि बाजपेयी, आशीष पटेल, प्रकाश यादव, दीपक साहू, अनमोल झा, रजनी यादव, लोकेश्वरी राठौर, श्रीकांत दुबे, किशोर शुक्ला, जवाहर बांधेकर, अशोक मिथुन, विजय शर्मा, अर्चना मल्लेवार, सुनीता तिवारी, माया पमनानी, बी.लक्ष्मी, करूणा यादव, अनीता डे, संजय पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button