देश

भाजपा शासित राज्यों की तुलना में कांग्रेस और उसके गठबंधन वाले राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार सुस्त

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – देश में तेजी से कोरोना का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच सरकारी आंकड़ों से पता चला कि कांग्रेस शासित व उसके सहयोगी शासित राज्यों में कोरोना टीकाकरण में लापरवाही देखने को मिली है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि कोई भी कांग्रेस या उसके सहयोगी शासित राज्य में 90 फीसद से अधिक लोगों को कोरोना की पहली खुराक और 50 फीसद से अधिक लोगों को दूसरी खुराक तक नहीं दे पाए हैं। वहीं, भाजपा के कम से कम 7 राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का 90 फीसद से अधिक कवरेज मिला है और 8 भाजपा शासित राज्यों ने कोरोना की दूसरी खुराक के 50 फीसद के आंकड़े को छुआ है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस या उसके सहयोगी शासित राज्यों में टीकाककर का हाल

Advertisement

राज्य पहला डोज दूसरा डोज

Advertisement

झारखंड 62.2% 30.8%

पंजाब 72.5 % 32.8%

तमिलनाडु 78.1% 42.65%

महाराष्ट्र 80.11% 42.5%

छत्तीसगढ़ 83.2% 47.2%

राजस्थान 84.2% 46 .9%

पश्चिम बंगाल 86.6% 39. 4%

भाजपा शासित राज्यों में टीकाकरण का हाल

राज्य पहला डोज दूसरा डोज

हिमाचल प्रदेश 100% 91.9%

गोवा 100% 87.9%

गुजरात 93.5% 70.3%

उत्तराखंड 93.0% 61.1%

मध्य प्रदेश 92.8% 62.9%

कर्नाटक 90.9% 59.1%

हरियाणा 90.04% 48.3%

असम 88.9% 50%

त्रिपुरा 80.5% 63.5%

बता दें कि देश में अब तक कोरोना टीकों की 123 करोड़ से अधिक (1,23,15,90,156) खुराकें दी जा चुकी हैं। यह जानकारी भारत सरकार के covin.gov.in से ली गई है। कोविन के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम 5: 30 बजे तक 71,66,393 डोज लगाई जा चुकी हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button