देश

कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद अब, यूपी के मजदूरों पर ग्रेनेड अटैक..2 की मौत..LeT आतंकी अरेस्ट

(शशि कोन्हेर) : जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग (निशाना बनाकर हत्या) के मामले फिलहाल थम नहीं रहे। कश्मीरी हिंदू कृष्ण भट्ट की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मजदूरों पर हैंड ग्रेनेड हमला किया गया। इस अटैक में दो श्रमिकों की जान चली गई। मामले में बैन आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement


पुलिस की ओर से इस बारे में बताया गया, “आतंकवादियों ने शोपियां के हरमेन में ग्रेनेड फेंका। उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी दो मजदूर (मनीष कुमार और राम सागर) इस दौरान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके में घेराबंदी की गई है।

Advertisement
Advertisement

इस बीच, कश्मीर जोन के एडीजीपी विजय कुमार ने कहा- लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी, जिसने शोपियां के हरमन में ग्रेनेड फेंका था उसे शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button