बिलासपुर

समूह की दीदियों ने खेली स्वीप होली….दिव्यांग छात्रों ने रंगोली, पेंटिंग बनाकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश

Advertisement

Advertisement
Advertisement


बिलासपुर – मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली एवं पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने रंगोली बनाकर वोट के महत्व को बताया। यहां बनाए गए सेल्फी जोन में विद्यार्थियों ने सेल्फी भी ली।

Advertisement

Advertisement

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पेंड्रीडीह में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्व सहायता समूह की दीदियों ने सामूहिक रूप से लोकतंत्र में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। दीदियों ने सुवा नृत्य एवं मानव श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया। सभी ने स्वीप होली मनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नव मतदाता एवं वृद्ध मतदाता का सम्मान किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button