राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 27 सितम्बर का राशिफल

मेष:आय में रुक-रुककर बढ़ोत्तरी होती रहेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

Advertisement

वृषभ: व्यावसायिक सफलता मिलेगी, लेकिन अड़चनों के साथ, कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी, लेकिन वहां भी अड़चन बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, लेकिन पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। व्यापार सही रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। उससे संतुष्ट रहेंगे आप। नीली वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन:अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य सही है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क: परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह: अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क नहीं लीजिएगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या:शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार सही चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला: प्रेम में तु-तू,मय-मय के आसार हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: गृह-कला के संकेत हैं। भूमि और वाहन की खरीदारी में रोक लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: किया गया प्रयास सफलता दिलाएगा। लेकिन नाक, कान गला की परेशानी, अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार संघर्ष के साथ आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश करने से बचें। जुबान अनियंत्रित ना होने दें। आपस में तू-तू,मय-मय हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। कभी बेचैनी घबराहट बढ़ सकती है। कभी सही हो जाएंगे। थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा भी संभव है। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में दूरी का अनुभव करेंगे। व्यापार सही चलता रहेगा। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button