राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 15 नवम्बर का राशिफल……

मेष: किसी भी तरह का कोई रिस्क मत लें। स्वास्थ्य मध्यम है प्रेम-संतान पहले से काफी सुधार की ओर और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। आप सही होते जा रहे हैं, थोड़ा सा बस एक-दो दिन की बात है जिसमें आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। लाल वस्तु पास रखें और सूर्य को जल दें शुभ होगा।

Advertisement

वृषभ: जीवन आनंददायक कटेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अद्भुत है। वैवाहिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है और नवविवाह या नवप्रेम की ओर भी जा रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन: शत्रु मित्रवत होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा और प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क: स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा है। शुभ समय है बस तूतू-मैंमैं से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह: घरेलू सुख बढ़-चढ़कर मिलेगा बस थोड़ी सी अनबन या कलहकारी स्थिति होगी लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। सबकुछ अच्छा है बस निवेश से बचिए। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पति-पत्नी में थोड़ी दूरी दिखाई पड़ रही है। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम-संतान बढ़िया है और व्यापार भी अच्छा है। बस थोड़ी चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। अज्ञात भय सता सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: यात्रा में लाभ, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ: उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button