राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 11 जुलाई का राशिफल

मेष:मेष नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ:आपको किसी बात का भय परेशान कर सकता है। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार लगभग अच्छा रहेगा। लाल वस्तुओं का दान करें।

मिथुन:आय के मार्ग कुप्रभावित हो सकते हैं। कुप्रभाव में आए हुए पैसों का ध्यान रखें। अचानक से दुविधा वाले समाचार मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान ठीक रहेगा। व्यापार भी कुशल-मंगल रहेगा। लाल वस्तुओं का दान करना शुभ होगा।

कर्क:व्यावसायिक स्थिति ठीक रहेगी। राजनीतिक स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं रहने वाली है। कोर्ट-कचहरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह:मान-हानि के संकेत हैं। प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या:किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती है। वाहन धीरे चलाएं दुर्घटना के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम-संतान का सुख मिलेगा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। लाल वस्तुओं का दान करें।

तुला:अपने और जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बहुत अच्छा समय नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य- व्यापार मध्यम रहेगा। भगवान भोलेनाथ को प्राणाम करें और उन्हें जल चढ़ाएं।

वृश्चिक:शत्रुओं पर विजयी प्राप्त होगी। कार्यों में अवरोध के साथ आगे बढ़े। स्वास्थ्य सही रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार भी ठीक चलेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

धनु: गृह क्लेश के संकेत हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर और वाहन की खरीदारी में बाधा आ सकती है। प्रेम संतान ठीक है। स्वास्थ्य सही रहेगा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान का सुख मिलेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ: व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ नकारात्मक ऊर्जा का असर व्यवसाय पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम और नाक और गले की समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: जुबान अनियंत्रित ना होने पाए। जुआ-सट्टा और लॉटरी में पैसा ना लगाएं। पूंजी का निवेश अभी ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार भी सही चलेगा। प्रेम और संतान से भी खुशी मिलेगी। भगवान शिव को प्रणाम करें और शिवलिंग का जलाभिषेक करें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button