देश

सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन, लम्बे समय से थे बीमार……

Advertisement

सहारा ग्रुप  के संस्थापक सुब्रत रॉय  सहारा का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। सुब्रत रॉय 75 वर्ष के थे। बता दें, तबियत खराब होने के बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में रविवार को एडमिट करवाया गया था।

Advertisement
Advertisement

कंपनी ने अपने बयान में कहा है, “सहारा श्री के साथ जिस किसी को काम करने का सौभाग्य मिला उनके लिए वे गाइडेंस फोर्स, मेंटर और प्रेरणा के स्रोत थे।”

Advertisement

गोरखपुर से हुई थी शुरुआत

Advertisement

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को अररिया बिहार में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर के सरकारी टेक्निकल इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत गोरखपुर से 1976 में किया था।

मीडिया से लेकर फाइनेंस तक फैला है कारोबार

1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का न्यूज पेपर निकाला। साथ ही कंपनी ने ‘सहारा टीवी’ नाम से अपना टीवी चैनल भी लॉन्च किया था। बता दें, कंपनी मीडिया से लेकर रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम कर रही है।

सहारा इंडिया परिवार का साम्राज्य एक समय काफी बड़ा हो गया था। टाइम मैगजीन ने एक बार अपनी रिपोर्ट में कहा था कि रेलवे के बाद देश में सबसे अधिक रोजगार सहारा ग्रुप देने वाला समूह था। समूह का दावा था कि उनके साथ करीब 9 करोड़ निवेशक जुड़े थे। जिसमें गांव से लेकर शहरों तक के लोग जुड़े थे।

सुब्रत रॉय को 2014 से कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद वे पैरोल पर बाहर आ गए थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button