राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 06 अक्टूबर का राशिफल

मेष: व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान का ध्यान रखें, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ: धन का आवक बढ़ेगा। जुआ, सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुंबों से न उलझें। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन: सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। बहुत सारे लोग आपकी सराहना करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। चिड़चिड़ा पन बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

सिंह: आय के नवीन साधन बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आते रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक विस्तार होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला: यात्रा का संयोग बनेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करना और गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करना शुभ रहेगा।

धनु: स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। थोड़ा स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान अच्छा रहेगा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ: प्रेम में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। मानसिक चंचलता बनी रहेगी। ध्यान केंद्रित करने की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन: स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के संकेत हैं। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button