राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  07 मई का राशिफ़ल

मेष राशि– अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी तरीके की कोई रिस्क ना लें किसी भी मामले में। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ राशि– जीवनसाथी से चली परेशानी दूर होगी, आनंददायक जीवन गुजरेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा, लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि– शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। जीत आपकी होगी लेकिन थोड़ा डिस्टरबेंस बना रहेगा। ननिहाल पक्ष से किसी भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

कर्क राशि– अग्रेशन पर काबू रखें, भावुक मन से निर्णय मत लीजिएगा, महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखिए। प्रेम संतान और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

सिंह राशि– गृह कलह के संकेत हैं, घरेलू सुख बाधित रहेगा यद्यपि घरेलू वस्तुओं में वृद्धि होगी। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– आक्रामक बने रहेंगे। यह आक्रामकता व्यवसायिक उत्थान की तरफ ले जाएगा, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– वाणी पर नियंत्रण रखें, कुछ ऐसा नहीं बोल जाएं जिससे आपस में तू-तू मैं-मैं की स्थिति पैदा हो जाए। स्वास्थ्य करीब-करीब सही है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्विक राशि– सितारों की तरह चमकेंगे, भाग्य साथ देगा, प्रेम संतान लगभग ठीक है। स्वास्थ्य अच्छा है, व्यापार अच्छा है, पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– अचानक आय में बढ़ोतरी होगी, रुका हुआ धन वापस आएगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, समाचार के माध्यम से कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे, व्यवसायिक सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि– भाग्यवश काम बनेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर एवं प्रेम संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button