राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 05 मार्च का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि-  भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि। फिर भी गृह कलह। घरेलू सुख बाधित। यद्यपि घर से संबंधित वस्तुओं में वृद्धि हो रही है। प्रेम- संतान बहुत अच्छी स्थिति में। व्यापार भी बहुत अच्छी स्थिति में। शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

वृष राशि- व्यापारिक संतुलन बना करके आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति नरम- गरम रहेगी। प्रेम- संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

मिथुन राशि- आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन सुदृढ़ होती जा रही है। धन का आवक बढ़ रहा है लेकिन अभी निवेश नहीं करना चाहिए। हाथ टाइट हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क राशि- शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। ऊर्जावान बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी जीवन में। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। भय सताएगा। सरदर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम- संतान भी मध्यम है। व्यापार भी लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नए- नए मार्ग प्रशस्त होंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति समन्वय बनती हुई दिख रही है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक संतुलन बना रहेगा। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु शिवजी को अर्पित करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आखिरी दिन है जोखिम है। बचकर पार करें। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितयां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान ठीक है लगभग। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी- प्रेमीका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन स्वंय नतमस्तक होंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुर्जुगों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक के रखें। विघार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने- पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। मन, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा चलेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें। शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button