राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ….देखिये आज 01 जून का राशिफ़ल……

मेष:
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य के प्रति जोश और जुनून देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ मामलों में आपको धैर्य से काम लेना होगा।  परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

Advertisement

वृषभ:
आज कार्यक्षेत्र में कामयाबी के अवसर आएंगे। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे।

Advertisement
Advertisement

मिथुन:
आज मन किसी चीज को लेकर अशांत रह सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू पाना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। ठंडे दिमाग से कार्य करेंगे। किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

कर्क:
आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 

Advertisement

सिंह:
आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ग्रह-नक्षत्र आपके अनुकूल दिखाई दे रहे हैं। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

कन्या:
भाई-बहनों के सहयोग से कारोबारे में वृद्धि होगी। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला:
विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

वृश्चिक:
आज आपका आत्म-विश्वास मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।

धनु:
आज नौकरी कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

मकर:
आज आपको अपने क्रोध पर काबू करना पड़ेगा। साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा।

कुंभ:
आज आपको आय प्राप्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है।

मीन:
आज आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button