राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 19 मार्च का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ आय के नवीन साधन भी बन रहे हैं। थोड़े भ्रामक समाचार की प्राप्ति संभव है। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। लेकिन थोड़ी दूरी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर अनजाना भय सताएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

मिथुन राशि-आप धीरे-धीरे जोखिम से उबर रहे हैं। स्वास्थ्य में शाम तक सुधार हो जाएगा या शाम तक धीरे-धीरे होने लगेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है व व्यापार आपका सही चलने लगेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- महत्वपूर्ण कार्य व चीजें शाम से पहले निपटा लें। उसके बाद मध्यम समय शुरू हो जाएगा। वाहन धीरे चलाना पड़ेगा वरना दुर्घटना का योग बनेगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेकिन उनके स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रु का पराजय होगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बाकी स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- कलह से बचें। खासकर घरेलू कलह। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप की समस्या हो सकती है।। प्रेम-संतान ठीकठाक है व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- वाणी में नियंत्रण रखें। कुटुंबों के सुख में बाधा मिलेगी। निवेश करने से धन हानि का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मुख रोग से बचिए। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- ऊर्जा का स्तर ऊपर-नीचे बढ़ता-घटता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान गणेश को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- सिरदर्द व नेत्रपीड़ा। सिर या आंखों में चोट चपेट लग सकती है। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें और उनका जलाभिषेक करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button