राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 17 जनवरी का का राशिफ़ल……

मेष राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य रम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार की स्थिति पहले से ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

Advertisement

वृषभ राशि- शासन-सत्ता पक्ष की तिरछी नजर आप पर है। बच्चों में दूरी, प्रेम-संतान में दूरी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। तांबे की वस्तु दान करें और शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- भूमि-भवन वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह के भी संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा व व्यापार भी अच्छा। सब कुछ अच्छा दिखाई दे रहा है। बस गृहकलह से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें और शुभ होगा।

Advertisement

कर्क राशि- व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। प्रेम-संतान ठीक है। लाल वस्तु पास रखें। 

Advertisement

सिंह राशि- पूंजी का निवेश न करें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। बस भावनाओं पर काबू रखें। तांबे की वस्तु पास रखें और शुभ होगा।

कन्या राशि- सितारों की तरह चमकते दिखाई पड़ रहे हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्धभुत दिख रहा है। कोई दिक्कत नहीं है। संतान उत्पत्ति का समय है। सूर्य को जल देते रहें। 

तुला राशि- घर की स्थिति का तापमान बढ़ाया हुआ है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि– आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। कुछ संपन्नता की ओर जाएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- धनु राशि की स्थिति शासन सत्ता पक्ष में अच्छी है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– चोट चपेट लग  सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावासायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button