छत्तीसगढ़

दंगा करने का अधिकार मांगने,भाजपाई धरना दे रहे – कांग्रेस

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  रासुका की अधिसूचना पर के विरोध में भाजपा द्वारा दिया जाने वाला प्रदेशव्यापी धरना भाजपा की असुरक्षा भावना को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई दंगा करने का अधिकार मांगने धरना दे रहे थे। उन्हें भय सता रहा कि कही उनके नेता जेल के सलाखों के पीछे न चले जाये इसलिये भाजपाई धरना दे रहे है।

Advertisement
Advertisement

रमन सरकार रहते भाजपा ने 9 बार जिस रासुका कानून को लागू किया उसी का विरोध कर रहे है। यह भाजपा की अवसर वादिता है। रासुका कानून केन्द्र सरकार के द्वारा बनाया गया है तथा राज्य सरकारों को इसे अपने राज्य में 90 दिनों के लिये अधिसूचित करना पड़ता है। यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।

Advertisement

पूर्ववर्ती रमन सरकार के द्वारा भी अपने अंतिम कार्यकाल में 9 बार ऐसी ही अधिसूचना प्रकाशित किया था। रासुका से वे डरे जो गुंडे बदमाश और दंगाई है, शरीफ आदमी क्यों डरेगा? कड़े से कड़े कानून आपराधियो के लिये होता। शरीफ आदमी उससे नहीं डरता अपराधी उससे डरते है। भाजपा रासुका से क्यों डर रही सभी समझ रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button