राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 06 फरवरी का राशिफ़ल……

Advertisement

मेष राशि- कलह से बचिए। भौतिक सुख- संपदा की वृद्धि के साथ- साथ प्रेम में तू- तू, मैं- मैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

मिथुन राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम- संतान की स्थिति आपके पक्ष में आ चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नए अवसर दिख रहे हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- नित्य प्रति आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होते जा रहा है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी होते जा रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई प्रतिस्पर्धा को पार कर देने वाली स्थिति आ रही है। बस चोट- चपेट न लगे इस बात का ध्यान रखें। नीली वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- किसी भी कार्य को करने के लिए सूर्यास्त तक रुक जाएं। सूर्यास्त के बाद और आने वाले दिन में उसको प्लान कर लें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्तोत्र बन रहे हैं। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो रही है। पार्टनरशिप में थोड़े विवाद दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापार और आय दोनों साथ दे रहे हैं। स्वास्थ्य नरम- गरम है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए अवसर दिख रहे हैं। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम- संतान की स्थिति थोड़ी सी विपरीत है। संतान की स्थिति मनचाहा नहीं है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुअवसर मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति भी सुधार की तरफ। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भावनाओं में न बएं। शत्रुओं पर कब्जा कर लेंगे। प्रेम- संतान की स्थिति सुधार की तरफ लेकिन प्रेम में थोड़ी दूरी दिख रही है। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button