राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 04 फरवरी का राशिफ़ल……

मेष राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ अवसर प्राप्त होगा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। अपनों का साथ है। भाई और मित्रों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- धन की प्राप्ति लेकिन निवेश से बचें। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार भी अच्छा। भगवान शिव को प्रणाम करें, जलाभिषेक करें शुभ होगा।

Advertisement

कर्क राशि- सुकुमुरता बढ़ेगी। सॉफ्ट एनर्जी बढ़ेगी। सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। कोई निगेटिविटी नहीं दिख रही है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। हालांकि खर्च अच्छी जगह होगा फिर भी अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिरदर्द व नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नवीन साधन से पैसे आएंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ अवसर। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- सरकारी तंत्र साथ देगी। राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहु अच्छा दिख रहा है। सफदे वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी विपरीत है। व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें। भगवान शिव को प्रणाम करें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शुभता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। प्रेम का भरपूर सहयोग। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अद्भुत दिन। प्रेम में तूतू-मैंमैं लेकिन अपनापन बना रहेगा। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। लेकिन उसकी सेहत को लेकर आपको तकलीफ रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button