राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 26 दिसंबर का का राशिफ़ल……

Advertisement

मेष राशि- व्यावसायिक तौर पर कोई भी रिस्क लेने वाला समय नहीं है आपका। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। अगर रक्तचाप अनियमित है तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें। पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। कोर्ट- कचहरी से बचने की आवश्यकता है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार अभी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- यात्रा में कष्ट संभव है, इसलिए यात्रा से बचें। पूजा- पाठ या धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य करीब- करीब ठीक रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

मिथुन राशि- जोखिम का एक और दिन। किसी भी तरीके का कोई रिस्क न लीजिएगा। स्वास्थ्य से संबंधित खासकर। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। शनिदेव को नीली वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

Advertisement

कर्क राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी- चाकरी में कुछ असमान्य स्थिति हो सकती है। नकारात्मक तौर पर इस बात का ध्यान रखें। प्रेमी- प्रेमीका की मुलाकात में कोई बड़ा झगड़ा न हो, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु समन भी संभव है। किसी की एक नहीं चल पाएगी आपके सामने। आप स्वंय परिस्थियों पर कब्जा कर लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम- गरम रहेगा क्योंकि पैरों में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार आपका सही चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। किसी दबाव में कोई निर्णय मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखिए। विद्यात्रियों के लिए कुल मिलाकर के ठीक- ठाक समय रहेगा। प्रेम- संतान मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- घर में किसी भी तरीके से नकारात्मक चीजों से निपटने के लिए तैयार रहें। मन को शांत रखें और शांत होकर के चीजों को निपटाएं। भौतिक- सुख सुविधा की चीजों की खराब होने से थोड़ा मन अप्रसन्न हो सकता है। लेकिन वो टेम्पररी है और फिर सबकुछ ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, क्योंकि रक्तचाप की अनियमिता रहेगी। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे लेकिन नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के भी नाक, कान और गले की परेशानी दिख रही है। प्रेम- संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- निवेश करने से बचें। कुटुंब की बातों में आकर के किसी तरीके से कोई झगड़ा मोल न लें, क्योंकि ओवरथिंक के शिकार होंगे। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक- ठाक कही जाएगी। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- आपका कद बढ़ने वाला है। शारीरिक स्थिति थोड़ा सुधार की तरफ। प्रेम- संतान में दूरी है लेकिन प्रेम बना हुआ है। व्यापार आपका सही चलेगा, थोड़ा इन दिनों खर्चीला साबित होगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- अप्रत्याशित खर्चे मन को परेशान करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सा ऊर्जा का स्तर घटा हुआ महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करें और हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय में बढ़ोतरी होगी, फिर भी मन अप्रसन्न रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर या बच्चों के किसी भी चीज को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में दूरी या नकारात्मक या टेम्पररी नकारात्मक चीजें दिख रही हैं। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनि तत्वों का दान करें। शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button