राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 27 अगस्त का राशिफल

मेष राशि- यात्रा में लाभ होगा। वहीं, धार्मिक भी बने रहेंगे। भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से ही बेहतर चल रही है। व्यापार भी लगभग ठीक दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि
चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में भी पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है। वहीं, प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम दिख रही है। व्यापार लगभग ठीक रहने वाला है। शनि देव को प्रणाम करते रहें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि
नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक खासकर पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार आएगा। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम रहेंगे। वहीं, व्यापार लगभग ठीक दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि
शत्रु भी मित्र बनेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। राह के रोड़े हट जाएंगे। स्ट्रगल थोड़ा करना पड़ेगा। वहीं, डिस्टरबेंस भी रहेगा। स्वास्थ्य मध्य नजर आ रहा है। प्रेम संतान ठीक हैं। वहीं, व्यापार भी सही रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि
भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू तू मैं मैं होने के संकेत बन रहे हैं। वहीं, बच्चों की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार सही चलेगा। स्वास्थ्य भी सही दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृह कलह होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। वहीं, प्रेम संतान ठीक रहेंगे। व्यापार भी लगभग ठीक-ठाक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि
व्यापारिक संतुलन बनेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम दिख रही है। वहीं, प्रेम संतान ठीक-ठाक रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि
धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। वहीं, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। धन हानि के योग बन रहे हैं। वहीं, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि
समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक माने जाएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी दिख रही है। वहीं, व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि
खर्च का अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य की स्थिति नर्म-गर्म दिख रही है। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम नजर आ रही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि
आय का नवीन मार्ग बनेगा। पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहने वाला है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि
कोर्ट-कचहरी में सुधार होगा। राजनीतिक मामलों में लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति सदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button