राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 02 जुलाई का राशिफल

Advertisement

मेष राशि– आज दिन में थोड़ा बच के रहें, उसके बाद आपकी स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा। प्रेम संतान पहले से बहुत अच्छा चल रहा है और व्यापार भी आपका सही चल रहा है। कुल मिलाकर के अपने स्वास्थ्य को हल्के में मत लीजिएगा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि– महत्वपूर्ण कार्यों को शाम से पहले निपटा लें। इसके बाद थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल होगी। स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक है, प्रेम संतान भी ठीक है, व्यापार भी ठीक है। नौकरी चाकरी भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

मिथुन राशि– डिस्टरबेंस है लेकिन बहुत जल्दी खुशी भी आने वाली है। स्वास्थ आपका ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

कर्क राशि– भावुकता महत्वपूर्ण निर्णय को प्रभावित करेगी और हो सकता है कि आप सही निर्णय ना लें। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, भौतिक सुख संपदा में वृद्धि है, मिलाजुला फल रहेगा। स्वास्थ ठीक है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार भी ठीक-ठाक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– रुपये–पैसे की आवक बढ़ेगी, कुटुंब में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुल मिलाकर के अच्छा समय कहा जाएगा। बस अभी रुपया पैसे किसी को ना दें। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– सुकुमारता के केंद्र बने रहेंगे, लोग सराहेंगे, सामाजिक कद बढ़ेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा, अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– आय के नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे, मन खुशहाल रहेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– राजनीतिक लाभ मिलेगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। खासकर व्यापारी की स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि– यात्रा के शुभ अवसर बनेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शिवजी को प्रसन्न करें, जलाभिषेक करें और शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button