राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 12 अगस्त का राशिफल

मेष: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ नरम-गरम और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ: धन आगमन बढ़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक कही जाएगी। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। निवेश करने से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अभी थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क: चिंताकारी श्रृष्टि का श्रृजन होगा, थोड़ा कमजोरी का अनुभव करेंगे। शक्ति क्षिण लगेगा आपको। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

Advertisement

सिंह: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम,व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: कोर्ट-कचेहरी विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान भी अच्छा और व्यापार बहुत ही अच्छा है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। सूर्य को जल देते रहें।

तुला: परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हो गई हैं। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक: परेशानियों भरा समय है। कोई रिस्क ना लीजिएगा। थोड़ा-सा अशुभ समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। चली आ रही परेशानी दूर होगी। छुट्टी सा रहेगा। एंजॉय महसूस करेंगे। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचाएगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मय-मय संभव है। प्रेम-व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गृह-कलह के संकेत हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button