राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 11 फरवरी का राशिफल…

मेष राशि : यात्रा में कष्ट संभव है। आय के मार्ग अवरोध कर रहे हैं या थोड़ा डिस्टर्बेंस के साथ चलेंगे। मन उदासीन रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। मन थोड़ा बेहतर है। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ राशि : व्यापार में डिस्टर्बेंस रहेगा। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति रहेगी। पिता का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। स्वंय का स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि : यात्रा का अभी प्रोग्राम न बनाएं। कार्य में विघ्न-बाधा रहेगी। भाग्य कम साथ देगा। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार मध्यम है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

सिंह राशि : स्वास्थ्य मध्यम, जीवनसाथी के साथ कोई बड़ी परेशानी या कोई बात के अर्थ का अनर्थ न निकलें। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। भौतिक सुख-संपदा में थोड़ी-सी परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, मां का स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : किसी नए व्यापार की शुरुआत का प्रोग्राम न बनाएं। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : जुआ-सट्टा या लॉटरी में पैसा न लगाएं। धन-हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : तबियत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। समाज में लाभ-हानि दोनों दिखेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार की स्थिति अच्छी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में दूरी का अनुभव करेंगे। मन खराब रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार गड़बड़ है। शिवजी को प्रणाम करें और उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button