राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  20 अप्रैल का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा नहीं दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें। सूर्य को जल देते रहें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सरकारी गाज गिर सकती है। सरकारी तंत्र परेशान करेगा। सिरदर्द न नेत्रपीड़ा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। व्यापार भी ठीक नहीं है। तांबे की वस्तु दान करें।

Advertisement

मिथुन राशि- आय में अचानक लाभ हो सकता है। अचानक हानि भी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान में दूरी। व्यापार लगभग ठीक। काली वस्तु का दान करें। सूर्य को जल दें।

Advertisement

कर्क राशि- व्यवासायिक हानि। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा है। कोर्ट-कचहरी में हार का संकेत। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार ज्यादा खराब है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्ट संभव है। भाग्यवश काम नहीं बनेंगे। बल्कि दुर्भाग्यवश कुछ काम खराब होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अत्याधिक खराब। सूर्य को जल देते रहें। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां बहुत प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार नहीं ठीक है। लाल वस्तु का दान करें। राहु के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में खराब स्थिति है। आपस में कोई बड़ी उलझन हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार ज्यादा खराब। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में अत्यधिक बाधा आएगी। ननिहाल पक्ष से अशुभ समाचार की प्राप्ति। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा नहीं दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। क्रोध और कलह इतना बढ़ सकता है कि घर का माहौल बाहर चला जाए। अच्छी स्थिति नहीं है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार खराब है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- नाक-कान व गला की परेशानी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- गलत लोगों के साथ मिलकर व्यवसाय की शुरुआत न करें। अपनों की सेहत पर ध्यान दें। कंधे से ऊपर परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार बिल्कुल ठीक नहीं दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। हरी वस्तु का दान करें।

मीन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। धन हानि का संकेत हैं। कुटुंब सुख में बाधा मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार खराब है। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button