राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 19 दिसम्बर का राशिफल…

मेष राशि – आय की स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा में मज़ा नहीं आयेगा। मन डरा-डरा सा रहेगा। समाचार के माध्यम से कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बढ़िया, व्यापार सही चलेगा। नीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ राशि- कुछ अधिकारियों का प्रत्यक्ष रूप से साथ नहीं मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। पैत्रिक संपत्ति की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय मेहनत के साथ चलता रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि – यात्रा का असफल प्रयास हो सकता है। धर्म-कर्म में भाग नहीं ले पाएंगे। कार्यो में विघ्न बाधा आयेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार मध्यम चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि – स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, कोई रिस्क मत लीजियेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार भी सही चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि – जीवनसाथी के साथ कोई बड़े अनबन का संकेत है ध्यान दीजिये या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा, स्वयं का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग सही है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि – मन परेशान रहेगा, प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों को लेकर भी मन परेशान रहेगा। लिखने-पढ़ने मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है।मानसिक अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि – घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पडे़गी। माँ के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि – किसी नये व्यापार की शुरुआत न करें, अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान दूरी वाला, व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि – धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबो से अनबन की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है लेकिन व्यापारिक स्थिति या तो बढ़ेगी या तो तथस्त बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि – लग्न का विश्योग ऊर्जा में उतार-चढ़ाव देगा। कुछ समय बहुत खुश रहेंगे और कुछ समय बहुत दुखी रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है लेकिन मानसिक और शारीरिक स्थिति आपको रह-रह के सताएगी। नीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

मीन राशि – मन व्यथित रहेगा, कर्ज की स्थिति आ सकती है खर्च की अधिकता की वजह से। प्रेम में दूरी, संतान से अनबन। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button