छत्तीसगढ़

विधानसभा का सत्र आज से, नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ होगा ग्रहण…..

Advertisement

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सभा का प्रथम सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन सभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। 20 दिसम्बर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

Advertisement
Advertisement

विधान सभा सचिवालय में षष्ठम विधान सभा के प्रथम सत्र की तैयारियां जोर शोर से कर रखी है। छत्तीसगढ़ विधान सभा की षष्ठम विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए विधान सभा परिसर को फूल मालाओं एवं रंगोली से सजाया गया है। विधानसभा चौक का नये तरीके से सौन्दर्यीकरण किया गया है ।

Advertisement

विधान सभा परिसर को लोककला एवं लोक संस्कृति युक्त पेंटिग से शानदार तरीके से सजाया है। सत्र के प्रथम दिवस सभी नव निर्वाचित विधायकों का मुख्य गेट पर पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं लोक संस्कृति पर केन्द्रित लोक नृत्यों की छटा भी देखने को मिलेगी।

Advertisement

विधानसभा में सत्र अवधि के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। केवल प्रवेश पत्र धारी लोगों को ही विधान सभा परिसर में प्रवेश की पात्रता रहेगी। प्रवेश पत्र धारी व्यक्तियों को अपने संस्थान का परिचय पत्र या आधार कार्ड रखना आनिवार्य होगा। विधान सभा परिसर एवं सभी दीर्घाओं में सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ी नजर रखी जायेगी। केवल विधायकों को ही VIP गेट तक जाने की अनुमति होगी। विधायकों के साथ आये कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों के लिए विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन लगाकर सदन की सीधी कार्यवाही देखने की व्यवस्था की गयी हैं। उनका प्रवेश गेट क्रमांक-1 से होगा।

सत्र के पहले ही दिन के शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष चुनाव होगा। विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी उनके नाम का समर्थन किया है इस वजह से डॉक्टर रमन का विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय है।

सदन में सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत शपथ लेंगे। नेता प्रतिपक्ष के शपथ के बाद प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद सभापति तालिका के सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद विधायकों के शपथ लेने का क्रम शुरू होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button