देश

पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डा अब्दुल कादिर का निधन, आईये जानें..भारत के किस शहर से था उनका नाता..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : इस्लामाबाद – पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डा अब्दुल कादिर खान का रविवार को निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे। उन्हें पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता था। आज सुबह ही उनका निधन हुआ है।

Advertisement
Advertisement


कादिर खान की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार रात को उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद आज सुबह 7:04 बजे उनका निधन हो गया। डाक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु फेफड़ों के खराब होने से हुई है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक और अन्य संघीय मंत्रियों ने वैज्ञानिक के निधन पर दुख व्यक्त किया है।खट्टक ने उर्दू में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘डा अब्दुल कादिर खान के दुखद निधन पर गहरा दुख हुआ। यह बहुत बड़ी क्षति है। पाकिस्तान हमेशा राष्ट्र के लिए उनकी सेवाओं का सम्मान करेगा। राष्ट्र हमारी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में उनके योगदान के लिए उनका ऋणी है।’

Advertisement

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था जन्म

Advertisement

अब्दुल कादिर खान का भारत से भी रिश्ता था। उनका जन्म एक अप्रैल, 1936 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। बंटवारे के दौरान वो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे। कादीर खान पाकिस्तान के पहले ऐसे नागरिक थे जिन्हें तीन प्रेसिडिंशियल अवार्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा दो बार निशान-ए-इम्तियाज और एक बार हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित किए गए थे।

कई देशों को परमाणु टेक्नोलाजी बेचने का लगा था आरोप

अब्दुल कादिर खान को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है। उन पर वैश्विक परमाणु प्रसार में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button