बिलासपुर

पुलिस मैदान में नगर निगम के रावण का निर्माण हुआ शुरू.. महापौर रामशरण यादव ने कहा…ना तो मैंने मना किया था और न कोई बयान दिया..पता नहीं कौन कहां से यह शिगूफा लेकर आया कि इस बार निगम का रावण नहीं बनेगा..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बीते दो-तीन दिन से नगर निगम के पुलिस मैदान में बनने और दहन होने वाले रावण तथा दशहरा उत्सव को लेकर उड़ रही खबरों को आज उस समय विराम मिल गया जब महापौर श्री रामशरण यादव और प्रदेश पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव निगम की टीम को लेकर पुलिस मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने दशहरा उत्सव और रावण बनाने को लेकर विस्तार से अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा की। श्री अटल श्रीवास्तव और महापौर के द्वारा रावण निर्माण को लेकर की गई इस ठोस पहल का साफ मतलब है कि नगर निगम का दशहरा उत्सव इस बार भी जोरदार रहेगा। और पुलिस मैदान का रावण दहन भी हर साल की तरह इस बार भी जोशो खरोश के साथ किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इस बाबत महापौर श्री रामशरण यादव से जब उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें कहा गया था कि नगर निगम का दशहरा उत्सव और रावण दहन कार्यक्रम इस साल वित्तीय संकट के कारण आयोजित नहीं होगा। इस सवाल का जवाब देते हुए महापौर श्री राम शरण यादव ने उल्टा सवाल किया कि.. मैंने कब किसी अधिकारी यह कहा है कि नगर निगम का पारंपरिक दशहरा उत्सव इस साल आयोजित नहीं होगा..? महापौर ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ना तो मैंने किसी अधिकारी से दशहरा उत्सव और रावण दहन नहीं मनाने की बात कही है। और ना ही किसी मीडिया को ऐसा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हर साल की तरह इस बार भी पुलिस मैदान पर अपना दशहरा उत्सव और रावण दहन पूरे धूमधाम के साथ आयोजित करेगा।

Advertisement

इसके लिए रावण का भव्य पुतला बनाने का ठेका भी दिया जा चुका है। वही हम सब आज पुलिस मैदान में यही देखने आए हैं कि दशहरा उत्सव और रावण दहन के लिए यहां क्या-क्या व्यवस्थाएं करनी होंगी..? महापौर श्री यादव ने दोहराया कि शहर के लोग नगर निगम के इस दशहरा उत्सव से कई वर्षों से जुड़े हुए हैं। इस बार भी यहां भव्य रावण के पुतले का दहन और दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

इस दौरान पुलिस मैदान में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट दर्जा प्राप्त श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्री रामशरण यादव, नगर निगम के सभापति शेख नसीरुद्दीन कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अभय नारायण राय और निगम के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button