बिलासपुर

कलेक्टर ने शहर विधायक शैलेश पांडे से कहा.. सरकंडा बंधवापारा की शराब दुकान हटाने की प्रक्रिया हुई पूरी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। आज 1 जून को बिलासपुर शहर के विधायक श्री शैलेश पांडे ने आबकारी उपायुक्त और कलेक्टर बिलासपुर से चर्चा कर सरकंडा बंधवापारा की शराब दुकान हटाने को लेकर उनके साथ चर्चा की। इसके बाद विधायक श्री शैलेश पांडे ने अधिकृत रूप से जानकारी दी कि उनकी बिलासपुर कलेक्टर से इस मुद्दे पर चर्चा हुई कि सरकंडा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 63 65 बंधवापारा की शराब दुकान को हटाने की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। और अब इसे जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकंडा क्षेत्र के लोग इस शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement

आज कलेक्टर से जानकारी मिलने पर क्षेत्र के नागरिक खा से प्रसन्न हो गए। शहर विधायक के साथ कलेक्टर से भेंट के दौरान वार्ड के पार्षद पूर्णानंद चंद्र वरिष्ठ कांग्रेसी, पिंकू पांडे, सूर्यमणि तिवारी अजीत सिंह राजू तिवारी विनय निर्मलकर किरण धुरी, शकुंतला साहू रेखा चंदेल ममता बंद कर सीता गुप्ता और धन बाई मानिकपुरी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button