छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव ट्विटर पर नंबर 01 पर किया ट्रेंड

Advertisement

रायगढ़। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पूरे देश में अपनी तरह का अनोखा आयोजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुका है. आज सोशल मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर पर राष्ट्रीय रामायण महोत्सव नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा हैं। आज पूरे विश्व में रायगढ़ को लोग जानने लगे हैं। सोशल मीडिया में आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की धूम मची हुई है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लोग जुड़ रहें है और आज दिनभर सोशल मीडिया में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव छाया रहा।

Advertisement

विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव नंबर 01 पर ट्रेंड करता रहा और लोगों ने राज्य सरकार के राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन की पहल की खूब सराहना की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ 01 से 03 जून तक रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button