छत्तीसगढ़बिलासपुर

साड़ी से भगवान कृष्ण के अपमान का मामला..सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के खिलाफ भड़का आक्रोश, थाने में शिकायत

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के द्वारा पैरों के पास भगवान कृष्ण जी के प्रिंट वाली साड़ी पहनने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्थानीय इकाई ने आज थाने में विधायक उत्तरी जांगड़े के खिलाफ शिकायत करते हुए एफ आई आर दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisement

भाजयुमो के द्वारा इस बाबत पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक साड़ी में पैरों के पास भगवान कृष्ण का प्रिंट दिखाना हिंदू देवी देवताओं का घोर अपमान है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं और इस तरह अपमान पर बर्ताव से आक्रोश बढ़ सकता है। पुलिस में दी गई शिकायत में इस कृत्य के लिए सारंगढ़ विधायक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का आग्रह किया गया है।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर युवा मोर्चा मध्य मण्डल बल्लू हरियानी,आशीष मिश्रा,राहुल सराफ, संदीप केशरी, संतोष दुबे,सुमित शर्मा,अंकित पाठक, अंसुमान दुबे, अमन सोनी, कीर्ति वर्धन गुप्ता,शुभम् यादव,रवि,और अन्य साथी उपस्थित थे

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button