छत्तीसगढ़

कार अनियंत्रित होकर पलटी- 4 मेडिकल कॉलेज  रेफर

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय)  : लखनपुर- (सरगुजा) एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई उसमें सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों  को अस्पताल ले जाया गया। 4 की नाजूक हालात को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया है।

Advertisement
Advertisement


दरअसल मामला थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम जेजगा रामपुरहीन माई शक्ति पीठ मंदिर के समीप का है
बीते रविवार को  रात लगभग 9:00 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सफर कर रहे 5 युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
जिसमें चार की हालत गंभीर होने कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Advertisement


घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक  ग्राम केशगवा थाना उदयपुर निवासी संतोष कुमार उम्र 35 वर्ष अपने  4 अन्य साथियों  सोनू उम्र 22 वर्ष गौरव उम्र 23 वर्ष राहुल कुमार उम्र 22 वर्ष  दीपक उम्र 25 वर्ष के साथ ग्राम नवापारा थाना क्षेत्र लखनपुर से अपने गृह ग्राम केशगवा जा रहे थे।

Advertisement


इसी दौरान ग्राम जेजगा मंदिर के समीप कार पर से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। और कार सड़क के नीचे खेत में जा पलटी कार में सफर कर रहे  पांचों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर 108 ईएमटी शंकर यादव चालक रमन सिंह मौके पर पहुंचे और घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए उदयपुर अस्पताल ले जाया गया  जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार डाक्टरों द्वारा किया।

गया।जिसमें संतोष कुमार ,सोनू ,गौरव ,   राहुल कुमार के सिर एव शरीर के अन्य हिस्से में अंदरूनी चोट लगे होने तथा  उनकी  नाजूक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार में सवार  दीपक कुमार को कम चोट लगने कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई सख्श अपने घर लौट गया । बहरहाल घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है।   कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button