छत्तीसगढ़

भाजपा कल 24 अगस्त के हल्ला बोल आंदोलन के लिए तो राजधानी की पुलिस बेरीकेटिंग और भाजपाइयों की भीड़ को रोकने के लिए कमर कस रही..!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा कल राजधानी रायपुर में सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन को सफल बनाने में पार्टी के नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी और रणनीतिकार प्राण प्रण से जुटे हुए हैं। वही 2 दिनों से राजधानी की पुलिस ने भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा की दीवार खड़ी करने में जुटी हुई है।

Advertisement

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन और मुख्यमंत्री निवास के “ओपन हाउस” को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़कों से सभी तरह के अवरोध हटा लिए गए थे। जिससे लोगों को मुख्यमंत्री निवास जाने में कोई परेशानी न हो। पर शाम और रात होते-होते इन सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की किलेबंदी व्यवस्था कर दी गई।

Advertisement
Advertisement

लेकिन दोपहर बाद शाम होते होते राजधानी की पुलिस 24 अगस्त को होने वाले भाजयुमो के हल्ला बोल कार्यक्रम के आगे दीवार बनकर खड़े होने की तैयारी में जुट गई। रायपुर में सिविल लाइन एरिया (जहां मुख्यमंत्री का आवास भी है) मैं विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कई स्थानों पर आज सुबह ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। जिससे लोगों को आवागमन में परेशान होते देखा गया। वही आज पूरी रात राजधानी की पुलिस फोर्स 24 अगस्त को होने वाले हल्ला बोल को संभालने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा झोंक देगी।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा इस प्रदर्शन में एक लाख से अधिक लोगों के आने के दावे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रदेश से जरूरी पुलिस बल राजधानी बुलवा लिया है। 50 से लगभग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और प्रदेश भर से आए 50 निरीक्षकों के द्वारा लगभग महिला पुलिसकर्मियों सहित 800 पुलिसकर्मी प्रदेश के विभिन्न जिलों से यहां आ चुके हैं।

Advertisement

कल का हल्ला बोल जहां भारतीय जनता पार्टी के लिए आंदोलन की सफलता की दृष्टि से प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। वही इस आंदोलन को काबू में रखने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को राजधानी की पुलिस ने भी अपना प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। और राजधानी में पुलिस की तैयारियां उसी हिसाब से युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button