बिलासपुर

आईजी रतनलाल डांगी की तत्परता से मिले प्रार्थी को डेढ़ लाख रुपए….

बिलासपुर – प्रार्थी गुहाराम धृतलहरे ग्राम पंजी मुरली थाना पामगढ़ के रहने वाले है। इनके दोनो बेटों की रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से परमेश्वर उर्फ गुड्डू लहरे निवासी पामगढ़ द्वारा एक लाख पचास हजार चार वर्ष पूर्व दिया था। लेकिन नौकरी भी नही लगवाया और पैसा वापसी हेतु कहने पर टाल मटोल करते रहता था। जिसके सम्बंध में थाने में शिकायत दिया था। पर कोई कार्यवाही नही हो पाई। इस सम्बंध में मदद के लिये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतन लाल डांगी जी से मिलने आये और अपनी व्यथा बताई। प्रार्थी अपराध पंजीबद्ध नही कराना चाहता था वह मात्र अपने पैसे वापस लेना चाह रहा था जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं थाना प्रभारी को इस सम्बंध में कार्यवाही करने और गुहाराम के पैसे तत्काल वापसी करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस पर जांजगीर पुलिस द्वारा अनावेदक परमेश्वर उर्फ़ गुड्डू लहरे को रायपुर से पकड़ कर पुलिस वाले लाये। ततपश्चात प्रार्थी गुहाराम को थाने में बुलाया गया। जहां पर परमेश्वर ने माफ़ी मांगी और पूरा एक लाख पचास हजार रुपए उसे वापस किये। गत चार वर्षों से प्रार्थी गुहाराम परेशान था। पुलिस महानिरीक्षक की सक्रियता से प्रार्थी को पृरे पैसे मिल गए।

Advertisement


प्रार्थी भावविभोर होकर आईजी सर को धन्यवाद ज्ञापित करने आया और आईजी सर को त्वरित कार्यवाही और न्याय प्रियता के लिये धन्यवाद दिए।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button