छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे….

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) बिलासपुर: तोरवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश पासी है। आरोपी परियापारा, लालखदान का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिला किया है। 

Advertisement

तोरवा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आकाश पासी बहला फुसलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।  आरोपी ने इसके पहले भी शारीरिक संबंध बनाया है। लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है।   

Advertisement
Advertisement

शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट के मामले को विवेचना में लिया गया। एफआईआर की खबर के बाद आरोपी फरार हो गया। सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की पता साजी की गयी।

Advertisement

मुखबीर की सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर आकाश पासी को जांजगीर से धर दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 ( 2 – एन ) और पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया व गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button