छत्तीसगढ़

मनरेगा कर्मचारियों ने राज्य सरकार को दी चेतावनी, मांगो पर नही किया अमल तो देंगे सामुहिक इस्तीफा..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :  राज्य सरकार अब हड़ताल पर बैठ मनरेगा कर्मचारियों पर कड़ा रुख अपनाने वाला है,जिससे नाराज मनरेगा कर्मी अब सामुहिक इस्तीफा देने की बात कर रहे है। वही राज्य सरकार को उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

Advertisement

मनरेगा कर्मियों के दो सूत्री मांगों को लेकर चार अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसी बीच राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मनरेगा कर्मचारियों की दो सूत्री मांग पर विचार करने के लिए समिति का गठन किया गया है। लेकिन आब तक कोई ठोस कदम सरकार कर्मचारियों के हित में नहीं उठाया है।

Advertisement
Advertisement


नियमितीकरण की मांग को लेकर 29 अप्रैल को मनरेगा महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात भी की थी। इसके बाद भी कोई बात नही बनी।

Advertisement


शासन द्वारा मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाएं जाने के कारण महासंघ ने हड़ताल जारी रखा है। लेकिन अब राज्य सरकार हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर एक्शन के मूड में है।

Advertisement

राज्य सरकार हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने वाला है,जिसकी जानकारी लगते ही अब मनरेगा कर्मी अपना आंदोलन और उग्र करने की बात कर रहे है। उन्होंने बताया कि यदि राज्य सरकार उनके खिलाफ कोई सख्त रवैया अपनाता है तो वह सामुहिक इस्तीफा कलेक्टर को सौपेंगे।

अब देखना है कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के सामुहिक इस्तीफे की घोषणा के बाद राज्य सरकार क्या एक्शन लेता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button