छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा पर आज तड़के खारून में लगाई डुबकी, और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Advertisement

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button