देश

उस महिला विधायक ने कहा राहुल गांधी अगर फ्लाइंग किस करेंगे, तो किसी लड़की को करेंगे, 50 साल की बुढ़िया को नहीं

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर लोकसभा में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बिहार की एक महिला कांग्रेस विधायक ने अजीबोगरीब बयान देकर इस विवाद को और हवा दे दी है। नवादा के हिसुआ से विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पास लड़की की कमी नहीं है।

Advertisement
Advertisement

50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। बता दें कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य महिला बीजेपी सासंदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लोकसभा में फ्लाइंग किस दी।

Advertisement

राहुल के कथित फ्लाइंग किस पर बीते दो दिनों से जमकर सियासी हंगामा मचा हुआ है। अब कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने इसे और हवा दे दी है। नीतू से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस पर उन्होंने कहा, “हमारे राहुलजी जो हैं, उनको लड़की का कमी नहीं है, अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, ये 50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे, ये सब आरोप निराधार हैं।”

Advertisement

नीतू सिंह के इस बयान पर बिहार में सियासी हंगामा मच सकता है। बीजेपी पहले से राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर घेरते हुए उन्हें महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है। अब नीतू सिंह के बयान पर पार्टी भारी हंगामा कर सकती है। अगर बीजेपी ने कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के इस बयान को मुद्दा बनाया तो बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा मच सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button