देश

राहुल गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत….

Advertisement

Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसकी कमान जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने संभाली है। करीब 28 विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। राहुल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। ऐसे में अब वह रांची में हो रहे ‘इंडिया’ की रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। यह जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है। राहुल गांधी का झारखंड दौरा स्थगित हो गया है। हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रैली में शामिल होंगे।


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, ‘श्री राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA की रैली हो रही है। लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।’


दरअसल, 31 जनवरी को ईडी ने कथित जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 21 मार्च को ईडी ने कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था। दोनों नेता फिलहाल जेल में बंद हैं। बीते दिनों दिल्ली के रामलीला मैदान में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी दलों ने शक्ति प्रदर्शन किया था। ऐसे में आज रांची में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ उलगुलान न्याय रैली की जा रही है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।


उलगुलान न्याय रैली में ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पहुंची हैं। उनके साथ ‘आप’ सांसद संजय सिंह और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी रांची पहुंच गए हैं। फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, समेत कई नेता झारखंड पहुंच गए हैं। इस रैली में करीब 12 नेशनल लीडर शामिल होंगे। हालांकि अचानक तबीयत खराब होने से राहुल गांधी का झारखंड दौरा स्थगित हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button