रायगढ़

रायगढ़ जिले में एक नर हाथी की संदिग्ध मौत, छाल रेंज की घटना….

(शशि कोन्हेर) : रायगढ़ – जिले के छाल रेंज में एक नर हाथी की मौत हो गई है। हाथी की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासीयों ने हाथी की सड़ी-गली लाश देखी। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार छाल रेंज के हाटी सर्कल, कंपार्टमेंट 555 पी.एफ. कोल्हियामुड़ा के पास एक नर हाथी की सड़ी-गली लाश मिली है। बताया जा रहा है कि करीब 2-3 दिन पूर्व हाथी की मौत हुई है जिसकी वन विभाग को भनक तक नहीं। फिलहाल, पूरे मामले की अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत किन कारणों से हुई है। स्थानीय मीडिया को वहां जाने से मना किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों में चर्चा का विषय है कि धरमजयगढ़ वन डीएफओ अभिषेक जबसे आए हैं तब से 3 हाथियों की मौत हो चुकी है और तीनों यह हाथियों के सड़ी गली लाश मिलने की सूचना वन विभाग मिली है। हाथियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के अफसर व कर्मचारी गंभीर नहीं है यदि गंभीर होते तो इस प्रकार हाथियों असमय की मौत होने के 2-3 दिन बाद उन्हें जानकारी नहीं होती। हाथियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा है जिसके वजह से इन बेजुबानों की असमय मौत हो रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button