देश

सूरत पुलिस ने जब्त किए 317 करोड़ रुपये के नकली नोट, छह आरोपी गिरफ्तार

सूरत – सूरत पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने गुजरात और मुंबई के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 317 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपित विकास जैन को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। वह विभिन्न शहरों में एक कूरियर फर्म चलाता है।

Advertisement

कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, जैन अन्य आरोपितों को जाली नोट की आपूर्ति करता था। इसे वह गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली के अपने कूरियर कार्यालयों के माध्यम से भेजता था। जाली नोटों को वह अपने मुंबई के गोदाम में छिपाकर रखता था। जांच में सामने आया है कि जैन उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में नकली नोटों की छपाई कराता था और फिर अपनी कूरियर सेवा के जरिये इसे मुंबई ले जाता था। पुलिस ने अकेले मुंबई से ही 227 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। जबकि, अन्य बरामदगी आणंद, सूरत और जामनगर से की गई।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button