देश

दशहरा के कारण भारत जोड़ो यात्रा को आज दिया गया विराम…..

Advertisement

मैसूर – आज 5 अक्टूबर को दशहरा है और इसी उत्सव के कारण भारत जोड़ो यात्रा को आज विराम दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस केरल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक तमाम मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा का पहला पड़ाव केरल पूरा हो चुका है। अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनावी राज्य कर्नाटक में पहुंच चुकी है।

Advertisement
Advertisement

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मैसूर में सुत्तूर मठ का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने द्रष्टा श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। इसके अलावा राहुल गांधी ने मस्जिद-ए-आजम और सेंट फिलोमेना चर्च का भी दौरा किया।

Advertisement

इस दौरान राहुल गांधी ने यात्रा के 25वें दिन मैसूर में एक रैली को भी संबोधित किया। हालांकि, उनके संबोधन के दौरान तेज बारिश होने लगी। लेकिन इस दौरान राहुल गांधी वहां मौजूद जनता को संबोधित करने लगे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एकजुट करने के लिए हमें कोई नहीं रोक सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button