देशपंजाब

पंजाब में गन कल्चर पर सख्ती, पुलिस ने शुरू किया 90 दिनों का अभियान, 897 लाइसेंस रद, 324 सस्पेंड

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पंजाब पुलिस ने भगवंत मान सरकार के निर्देश पर गन कल्चर के खिलाफ 90 दिनों का अभियान शुरू कर दिया है। राज्य में अब तक 897 लाइसेंस रद किए जा चुके हैं। इसके अलावा 324 लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में फर्जी पतों पर जारी हथियारों के लाइसेंस रद करने को लेकर पंजाब पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कई जिलों में हथियारों के लाइसेंस फर्जी पतों पर बने है।

Advertisement

लाइसेंस जारी करते हुए पतों का वेरीफिकेशन भी सही तरीके से नहीं किया गया है। पुलिस 90 दिनों तक अभियान चला कर लाइसेंसों को रद और सस्पेंड करेगी।

Advertisement

अभियान के पहले 897 लाइसेंस रद किए गए। वहीं 324 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।

डीजीपी ने कहा कि अभ्रद भाषण देने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। जिलों में पुलिस की अलग टीमों की ओर से काम किया जाएगा।

इंटरनेट मीडिया पर जिन नेताओं व लोगों की ओर से किसी भी समुदाय पर अभ्रद भाषा व टिप्पणी का वीडियो मिलेगा उस पर फौरी तौर पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button