देश

अमेरिकन डाक्‍टर को पसंद आई भारतीय संस्‍कृति, उत्‍तराखंड के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

(शशि कोन्हेर) : अमेरिका की एक डाक्‍टर  भारतीय संस्‍कृति  से काफी प्रभावित हुई। उसने उत्‍तराखंड के एक युवक को अपना जीवनसाथी बना लिया। अमेरिकन युवती ने टिहरी जनपद के चंबा के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए।

Advertisement

अमेरिकन दुल्‍हन बनी चर्चा का विषय
उत्‍तराखंड के टिहरी जनपद के चंबा ब्लाक के आराकोट निवासी विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी इन दिनों टिहरी में चर्चा का विषय बनी है। विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है।

Advertisement
Advertisement

अमेरिका में हुई दोनों में दोस्‍ती
इस दौरान उनके बेटे और अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात कही तो दोनों के घरवालों की रजामंदी से धूमधाम से दोनों की शादी 16 नवंबर को हुई।

Advertisement

14 नवंबर को फ्रेंचस्का स्‍वजनों के साथ आई टिहरी
चंबा के पास आराकोट गांव निवासी अलेल सिंह रावत के बेटे विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी आराकोट में हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई। 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई , बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी।

Advertisement

16 नवंबर को धूमधाम से की शादी
16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई। शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। जब दोनों ने शादी की बात कही तो उन्होंने अनुमति दे दी। उनकी बहू फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button