छत्तीसगढ़

युवा मोर्चा की बाइक रैली में  शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भाजपा प्रत्याशी का लोरमी में हुआ भव्य स्वागत….

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : लोरमी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज पहली बार लोरमी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जुनापारा से मानस मंच तक जगह-जगह पर बाजे गाजे के साथ बड़ी संख्या में भव्य स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

सांसद साव युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मोटर साइकल चलाकर मानस मंच पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Advertisement

अरुण साव ने अपने संबोधन में सरकार को घेरा और जमकर लताड़ लगाई। प्रदेश व बिलासपुर संभाग में बढ़ते हुए अपराध को लेकर उन्होंने राज्य के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध लगातार बढ़ रहा है। बिलासपुर में पान ठेला में दिनदहाड़े चाकू से गोद गोद कर हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। एक सिगरेट के लिये ऐसी घटनाएं हो रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है।

Advertisement

मैं आपसे निवेदन करने आया हूँ। आपका बेटा, आपका भाई जिसे आप लोगों ने बिलासपुर से सांसद बनाया आज आपके बीच लोरमी विधानसभा प्रत्याशी बनकर आया हूँ। आपसे प्रेम औऱ सहयोग मांगने आया हूँ। क्षेत्र की जनता को मैं विश्वास दिलाता हूं ।

कि क्षेत्र की जनता का आवाज बुलंदी से उठाऊंगा। मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं जिस प्रकार मोदी जी 18 घंटा काम करते हैं वैसे ही मैं अपने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए क्षेत्र की जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करूंगा। मैं भरोसा दिलाता हूं कि आप लोगों के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहूंगा।

गांव, गरीब, किसान मजदूर का विकास करना है तो छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाना होगा

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां इस भूपेश सरकार ने घोटाला नही किया हो। आज गंगाजल के मामले में भी केंद्र सरकार पर झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास कर रही है। ऐसे भ्रष्ट और धोखबाज सरकार को उखाड़ कर फेंकने के लिए कमल फूल पर बटन दबाना है। छत्तीसगढ़ में किसान और मज़दूर की तरक्की के लिए भाजपा को सत्ता में लाना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button