Uncategorized

रोजा इफ्तार में शामिल हुये प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) – बीते 20 अप्रेल दिन गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी0 एस0 सिंह देव स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखनपुर पहुंच ईदगाह में मुस्लिम सम्प्रदाय के रोजेदार के साथ दावते इफ्तार में शामिल हुये रमजान -ऐ- पाक के महिने में सभी रोजेदार मुस्लिम भाइयों को मंत्री सिंह देव ने मुबारक बाद पेश किया। तथा अजान सुन कर इफ्तार किया इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने वन अधिकार पत्र दिये जाने के सवाल पर कहा ऐसे पात्र हितग्राही जो साल 2005 से पहले तकरीबन 75 सालों से जंगल जमीन पर काबिज है उन्हें ही जायज़ तरीके से पट्टे दिए जाएंगे। जो पात्र नहीं हैं उन्हें तिनका भर भी जमीन नहीं दी जाएगी।

Advertisement


इसके अलावा नगर के मोमिनो ने ग्राम पंचायत बधा कब्रिस्तान एवं नगर लखनपुर के शिवपुर में स्थित कर्बला में बाउन्डरी वाल कराये जाने की मांग रखी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री माननीय मंत्री सिंह देव ने बाउन्डरी वाल निर्माण कराये जाने के आश्वासन दिए हैं। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगो को आगामी ईद पर्व की बधाई दिया।

Advertisement
Advertisement


इस मौके पर , श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफीबअहमद , प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मदन जायसवाल नीजि सहायक विनोद गुप्ता, कृपाशंकर गुप्ता, विरेन्द्र सिंह देव, शैलेंद्र गुप्ता रमेश जायसवाल, गप्पूखान, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सम्प्रदाय के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button