Uncategorized

इस बार फिर गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे नहीं वरन विकास उपाध्याय फहराएंगे तिरंगा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने वाले नेताओं विधायको और मंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। सूची देखने से यह जानकारी मिलती है कि बिलासपुर में इस बार फिर शहर विधायक श्री शैलेश पांडे को तिरंगा फहराने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

उनके स्थान पर बिलासपुर जिला मुख्यालय के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विकास उपाध्याय होंगे। इसी तरह कोरबा में डॉ विनय जायसवाल रायगढ़ में मंत्री उमेश पटेल मुंगेली में मंत्री रूद्र कुमार गुरु जांजगीर-चांपा में चंद्रदेव प्रसाद साह और गौरेला पेंड्रा मरवाही में डॉक्टर के के ध्रुव गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

Advertisement

इस बार सामान्य प्रशासन से जारी हुई सूची से हमेशा की तरह बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे का नाम तो गायब है ही इस बार की सूची में तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह का नाम भी नदारद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button