छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया… राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन कब कब होंगे शामिल..

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडों पदयात्र ने दो माह से अधिक समय पूरा कर लिया है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन भी 26 से 28 तक मध्यप्रदेश के इंदौर से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की माटी का कलश लेकर कांग्रेसजन जायेंगे। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही ।

Advertisement

राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पद यात्रा को हाथों हाथ ले रही है।राहुल गांधी की पद यात्रा से विघटन कारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोक तंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारा से फिरंगी हुकूमत डरी और देश को आजादी मिली उसी तरह भारत जोड़ो यात्रा में लग रहे नफरत भारत छोड़ो की नारा से भाजपा और उनके नफरती गैंग बेचैन हो रहे है।

Advertisement

भारत जोड़ो पदयात्रा से वही लोग परेशान हो रहे हैं जिनका मुख्य एजेंडा नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी को सेंकना है। भारत जोड़ो पदयात्रा में नफरत भारत छोड़ो के नारे से भाजपा और उसके सहयोगी संगठन क्यों परेशान हो रहे हैं? भाजपा की परेशानी से स्पष्ट समझ में आ रहा है कि उनकी नफरत फैलाने की एजेंडा अब खत्म हो रही है।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बीते 8 साल से अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर भाजपा काम कर रही है जात से जात और धर्म से धर्म को लड़ाने का बार-बार षड्यंत्र किया जा रहा है देश की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित किया जा रहा है। असहमति के अधिकार का हनन किया गया।

लोकतंत्र का अमूल्यन हुआ है देश की सत्ता में बैठी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भाजपा की ट्रोल गैंग के द्वारा उनकी असहमति की आवाज को दबाने उनके खिलाफ नफरत का माहौल पैदा किया जाता है उन्हें राष्ट्रद्रोही कह दिया जाता है डर पैदा किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति देश की सरकार की खिलाफ की आलोचना न करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2018 में 15 साल के कुशासन भ्रष्टाचार रमन भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया। भाजपा को 15 सीटों में समेट दी और भाजपा के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। उसी तरह ही 2024 में भी केंद्र की तानाशाही सरकार की विदाई तय है ।

जिस तरह बीते 8 साल में जनता के साथ अत्याचार हो रहा है देश की जनता मौन रहकर खून की आंसू रो रही है घुट-घुट कर जी रही है भाजपा जिन्हें जनता ने 303 सीट देकर देश की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी थी उसी सरकार के द्वारा उत्पन्न की गई अव्यवस्थाओं के चलते देश की जनता हताश परेशान है और 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनता द्वारा तिरस्कार तय है। लोग अब विघटन वाली राजनीति को समझ गए है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वह भाजपा जो कभी सड़कों पर पैदल नहीं चली जनता की आवाज नहीं उठाई जिसका मूल एजेंडा चंद पूंजीपतियों के लिए काम करना है वह क्या जाने पदयात्रा का मतलब। भाजपा के नेता पूंजीपतियों के करोड़ों की हवाई जहाज में बैठकर यात्रा करते है खुद को जन हितैषी होने का दावा करते हैं जनता से दूरी बना कर चलते हैं ऐसे लोग पदयात्रा का मतलब नहीं समझ सकते।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button