मुंगेली

युवा कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष ने यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ों का किया पोस्टर लांच….

(मोहम्मद अलीम) : मुंगेली। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त सह प्रभारी प्रियंका सारसर और निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी का आज प्रथम बार नगर आगमन हुआ। जहां जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदाईया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी स्वागत किया । आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव को लेकर प्रदेश सह प्रभारी प्रियंका सारसर और प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरा साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आई छत्तीसगढ़ सहप्रभारी प्रियंका सारसर ने बताया कि विधानसभा 2023 चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस मैदानी स्तर पर कार्य करना चालू कर दी है जहां यूथ जोड़ों बूथ जोड़ों की शुरुआत की गई है।

Advertisement

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक बूथ में पांच यूथ तैयार करने की योजना तैयार की जा रही है वही नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी ने बताया कि आगामी 2023 के विधानसभा में एक बार फिर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जिसमें युवाओं को जोड़ने के लिए और आगे लाने के लिए यूथ कांग्रेस के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है । वही इस कार्यक्रम में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ों का पोस्टर भी लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे, प्रदेश महासचिव खुशबू आदित्य वैष्णव,प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी, पुष्पेंद्र साहू, लक्ष्मीकांत भास्कर, असद खोखर, जिला पदाधिकरी और विधानसभा पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष राजेश छैदाईया संबोधित करते हुए की तो वही कार्यक्रम का आभार व्यक्त मुंगेली विधानसभा उपाध्यक्ष अलीम मिर्जा ने की।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button