Uncategorized

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर लगाए ताबड़तोड़ कई आरोप…कहा… छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे कांग्रेस…!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पर ताबड़तोड़ कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी छत्तीसगढ़ अस्मिता और सम्मान की बात होगी तो इस संबंध में कोई भी बात करने से पहले कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता से हाथ जोड़ कर माफी मांगनी चाहिये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल में प्रदेश की महतारी-बहनों के साथ ऐसी-ऐसी नृशंस दुष्कर्म की वारदातें हुई हैं, जिससे हमारा सर शर्म से झुक रहा है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के कारण पीड़िता को आत्महत्या करनी पड़ रही है। कांग्रेस के शासनकाल में केवल दुष्कर्म के 6 हजार से अधिक और मामले दर्ज हुए हैं। आदिवासी बालिकाओं से बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में कुपोषण विकराल रूप लेने लगा है। एनीमिया पीड़ित महिलाओं का प्रतिशत 65 से अधिक है। यह देश भर में सबसे अधिक है। आदिवासी क्षेत्रों के 25 हज़ार से अधिक बच्चों की इलाज के अभाव में मृत्यु हुई है। क्या इन सबका जवाब नहीं देना चाहिये कांग्रेस को? क्या यह बघेल जी के लिए गर्व की बात है?

Advertisement


भाजपा यह पूछना चाहती है कि क्या कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में भेजने के लिए एक भी योग के व्यक्ति नहीं मिलता। और जिन बाहरी महानुभाव को राज्यसभा का सदस्य बनाकर भेजा गया है उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में ना तो कोई भूमिका निभाई और तो और राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ जनता को बधाई देने की जहमत तक नहीं उठाई।
प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद श्री संतोष पांडे प्रदेश महामंत्री श्री विजय शर्मा प्रदेश प्रवक्ता श्री संदीप शर्मा मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी और प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष श्री रवि भगत शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button