छत्तीसगढ़

नसबंदी कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हुंकार रैली करें स्मृति ईरानी – शैलेष पाण्डेय

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से 11 नवंबर को प्रदेश स्तरीय महतारी हूंकार का रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर आ रही है। लेकिन उनके आने के पहले ही नगर विधायक शैलेष पांडेय ने तंज कसा है।

Advertisement
Advertisement

विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर में हुए नसबंदी कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हुंकार रैली करनी चाहिए। जिससे मृतक महिलाओं को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि वे केवल धारावाहिक सीरियल की तरह रोल अदा करने बिलासपुर आ रही है।

Advertisement

विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में नसबंदी, गर्भाशय और आंख फोड़वा कांड हुए, लेकिन तब भाजपाई चुप्पी साधे रहे। जब पेट्रोल-डीजल के कम थे तब महंगाई के नाम पर सिलेंडर सिर पर उठाकर हाय तौबा कर रहीं थीं। आज जब सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल का दाम आसमान पर है तो चुप्पी साधे हुए हैं। इन दिनों महंगाई चरम पर है, क्या यह सही है। महंगाई पर भाजपाइयों क्यों नहीं बोल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button